दुकान पर चार्जिंग लगे मोबाइल को उठा ले भागे युवक
पठानकोट। पठानकोट के रेलवे रोड स्थित दुकान से युवक चार्जिंग लगे मोबाइल को उड़ा कर ले गए। पीडित दुकानदार ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन नंबर 1 में की है। दुकानदार राम सरन ने बताया कि वीरवार देर शाम वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान दो युवक दुकान पर आए तथा बैग दिखाने की बात कहने लगे। जैसे ही वह बैग दिखाने के लिए दूसरी ओर से बैग लेकर आने लगा तो इसी दौरान उक्त युवकों की ओर से दुकान पर ही उसका चार्ज लगा मोबाइल उठा लिया जिसके बाद वह वहां से फरार हो गए। राम सरन ने बताया कि कीमत करीब 15 हजार है। इस संबंधी थाना डिवीजन नम्बर-2 पुलिस को शिकायत दर्ज करा दी गई है।