फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीबाजार के रहने वाले युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
अनमोल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गौरीबाजार। कस्बा निवासी एक युवक की मंगलवार की दोपहर गोरखपुर के मोतीराम अड्डा में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे प्रशांत को  अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सूचना पर घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग गोरखपुर रवाना हो गए। 
गौरीबाजार कस्बे के वार्ड नंबर पांच निवासी अनमोल (20) पुत्र राधेश्याम मद्धेशिया अपनी नई दुकान खोल रहा था। मंगलवार की दोपहर वह दुकान के लिए सामान खरीदने बाइक से गोरखपुर जा रहा था। अभी वह झंगहा थानाक्षेत्र के मोतीराम अड्डा पुलिस बूथ के पास पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रहे एक डंफर के चपेट में आ गया। गंभीर रूप से जख्मी हुए अनमोल ने मौके पर दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की और परिवारवालों को अनमोल की मौत के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनमोल के मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। पिता राधेश्याम, मां प्रमिला देवी, भाई आदर्श और बहन निशी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अधिक संख्या में व्यवसायी और अन्य लोग उनके आवास पर पहुंच गए। परिवार के लोग गोरखपुर चले गए। लोगों का कहना था कि अगर अनमोल हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच गई होती।  वहीं, अनमोल की मौत से गमगीन लोगों ने मंगलवार को बस स्टेशन परिसर में आयोजित होने वाले नैतिक सुरक्षा ज्ञान यज्ञ एवं सत्संग समारोह स्थगित कर दिया। नगर क्षेत्र में लोगों ने शोक में दुकान भी बंद रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें