कांधला। कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी अनिल सैनी गाड़ी चलाता है। शुक्रवार को अनिल ने गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी। आरोप है कि मध्यरात्रि के समय चोरों ने गाड़ी चोरी कर ली। पीड़ित ने थाने जाकर पुलिस को मामले की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। गौरतलब है कि एक माह के अंदर कांधला, गंगेरू, नई बस्ती से भी गाड़ी चोरी हो चुकी हैं। थाना प्रभारी डीके त्यागी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।