फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से टेंट हाउस में लगी आग

विज्ञापन
टेंट की दुकान में आग लगने के बाद रोती हुई महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। शहर के रागिनी मोड़ पर स्थित एक टेंट हाउस की दुकान में अज्ञात कारणों से शनिवार की सुबह आग लग गई। सूचना के बाद पहुंची फायर सर्विस की गाड़ी ने आग को बुझाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था। घटना में करीब दो लाख रुपये के सामान जल जाने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के रामगुलाम टोला, शास्त्रीनगर के रहने वाले विक्की पटवा की रागिनी मोड़ पर रेलवे की जमीन मेें पटवा टेंट हाउस नाम से दुकान है। शनिवार की सुबह 10 बजे अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। कुछ देर बाद जब दुकान से धुंआ निकलने लगा तो लोगों ने शोर मचाया और दुकान के मालिक को सूचना दी। आनन-फानन में वह दुकान पर पहुंचे और फायर सर्विस को फोन किया। जाम की वजह से आधा घंटा की देरी से पहुंची फायर सर्विस की गाड़ी ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दो लाख रुपये से अधिक कीमत का सामान जल चुका था। सदर कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहारीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें