फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को प्रताड़ित करने वालों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में लार पुलिस ने पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर हुई है। कार्रवाई के बाद आरोपी भूमिगत हो गए है।
विज्ञापन

लार नगर के तिवारी टोला की रहने वाली रूख्शाना खातून की शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के बहोरवा गांव निवासी रकजन हुसैन के साथ कुछ साल पूर्व हुई। शादी के कुछ माह बाद से दहेज के लिए ससुराल वाले विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी जब मायके वालों को हुई तो रिश्तेदारों की मौजूदगी में पंचायत भी किए। लेकिन ससुराल वाले अपनी आदत से बाज नहीं आए। पीड़ित महिला ने एसपी से मिलकर इसकी शिकायत की। लेकिन पुलिस ने मामले को नजरअंदाज कर दिया। कोर्ट के आदेश पर बुुधवार को पुलिस ने बहोरवा गांव निवासी पति रकजन हुसैन, नजबुन निशा, रज्जक हुसैन, समीरा खातून और सुहाना खातून पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। एसओ भीष्मपाल सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें