फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागलपुर पक्के पुल के ज्वाइंट में आया दरार, बड़े हादसे की आशंका

विज्ञापन
भागलपुर पक्के के पुल के ज्वाइंट में दरार - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
भागलपुर के पुल के ज्वाइंट में आई दरार, बड़े हादसे की आशंका
विज्ञापन

फोटो समाचार
.............
- दो दशक पूर्व तत्कालीन सीएम राजनाथ सिंह ने किया था लोकार्पण
- चार महीने पूर्व 35 लाख की लागत से दरार आने पर हुई थी मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। बलिया व देवरिया को जोड़ने वाले भागलपुर के पक्के पुल में एक बार फिर दरार आ गई है। दरार का गैप बढ़ने से वाहन चालक भयभीत हैं। इससे हादसे की आशंका बढ़ गई है, जबकि चार महीने पहले डीएम अमित किशोर के आदेश पर 35 लाख की लागत से मरम्मत की गई थी।
विज्ञापन

सरयू नदी पर दो दशक पहले बना देवरिया और बलिया जनपदों को जोड़ने वाले देवरहा बाबा सेतु के छठवें और सातवें पाया के ज्वाइंट में दरार आ गई है। करीब 8 इंच के दरार में ऊपर से नदी का पानी दिखाई दे रहा है। भारी वाहनों के गुजरने पर यह दरार एक फीट तक बढ़ जाती है, जिसे देख राहगीर दहशत में हैं। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस चौकी में की है। करीब चार महीने पहले डीएम अमित किशोर ने पुल का निरीक्षण किया और विभाग को मरम्मत के लिए निर्देशित किया था। विभाग ने 35 लाख रुपये की लागत से मरम्मत कराया था। दो दशक पूर्व तत्कालीन सीएम राजनाथ सिंह ने पुल का लोकार्पण किया था। तब से यह पुल कई बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। ओवरलोड ट्रकों के गुजरने से पुल और क्षतिग्रस्त होता जा रहा है। भागलपुर के गुलाब यादव, रोशन यादव, सुनिल मद्धेशिया, मुन्ना निषाद, जयप्रकाश साहनी, अलीचौधरी का कहना है कि अगर पुल की मरम्मत नहीं कराई जाएगी तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें