फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मूर्ति विसर्जन करने गए युवक को गो-तस्करों ने पीटा, पुलिस टीम पर भी हमला, केस

Fri, 24 Oct 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। त्रिमुहानी घाट पर बुधवार की शाम को मूर्ति विसर्जन करने गए थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के युवक अखिलेश यादव पर उसी गांव के चार गो-तस्करों ने जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह युवक भाग कर घर पहुंचा। उसने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस आरोपियों के घर पहुंच उन्हें दबोच लिया, लेकिन लाठी-डंडे व चाकू से लैश आरोपी गो-तस्कर और उनके परिजन पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिए और पकड़े गए तस्करों को पुलिस की गिरफ्त से मुक्त कर भगा दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि इस हमले में पुलिस टीम के कई सदस्यों को चोंट लगी है, लेकिन, इसे पुलिस इसे छिपा रही है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित अखिलेश के चाचा बैरिस्टर यादव की तहरीर पर आरोपी गो-तस्करों और उनके परिजनों सोनू यादव तथा गोविंद गोंड, सुकट यादव, गोलू यादव, इंदु देवी, अंजू देवी व ढोडा यादव के खिलाफ मारपीट, बलवा व जानलेवा हमला सहित गंभीर धाराओं में बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि एक युवक की पिटाई और पुलिस टीम के साथ धक्का मुक्की के मामले में आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जल्दी ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें