फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पारिवारिक झगड़ों को भूल फिर साथ रहने वाले दंपती सम्मानित

Sat, 17 Oct 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
,
विज्ञापन

देवरिया। पारिवारिक विवादों के चलते अलग हुए 46 दंपती आपसी सहमति से विवाद सुलझने के बाद फिर साथ रह रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस लाइंस स्थित परिवार परामर्श केंद्र में इन दंपतियों को बुलाकर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने उनके वर्तमान वैवाहिक जीवन की जानकारी ली और भविष्य में किसी तरह की परेशानी होने पर मदद लेने की सलाह दी।
पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि एसपी अभिजित आर शंकर के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत सम्मान एवं फीडबैक कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

एएसपी उत्तरी आनंद कुमार पांडेय ने पूर्व में परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से आपसी सहमति से विवाद सुलझाने वाले 46 दंपतियों की कुशलक्षेम पूछी।
उनके वैवाहिक जीवन के बारे में फीडबैक लिया और फल, मिठाई व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। भविष्य में विवाद होने पर महिला परामर्श केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीओ बरहज रंजना सचान, महिला थाना प्रभारी पूनम यादव, महिला बाल सुरक्षा संगठन प्रभारी कोमल पांडेय और महिला उपनिरीक्षक रुचि यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें