फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिता व भाई पर हमला करने वाले दंपती को किया गिरफ्तार

Mon, 25 Nov 2024 04:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। थाना क्षेत्र के कविलसवां गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई व पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। उनपर जानलेवा भी हमला कर दिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने नामजद दंपती को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कविलसवा निवासी बबलू यादव व उनके पिता राजेंद्र यादव से पारिवारिक विवाद को लेकर बड़े भाई संतोष यादव की कहासुनी हो गई। अभी बबलू कुछ समझ पाता इतने में संतोष, उसकी पत्नी सीता यादव व श्रवण यादव ने फावड़ा व लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। छोटे भाई व पिता के सिर पर हमला करते हुए घायल कर दिया। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर पुलिस ने संतोष यादव व उसकी पत्नी सीता यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। वहीं नामजद अन्य एक अभियुक्त की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें