प्रदेश कबड्डी संघ की ओर से सात से आठ दिसंबर तक कुशीनगर के ढाडा में सीनियर स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप आयोजित होगी। इसमें जिले की भी टीम दमदारी से हिस्सा लेगी। शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला कबड्डी संघ की देखरेख में ट्रायल के बाद 16 सदस्यीय जिला टीम का चयन किया गया।
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में टीम चयन की प्रक्रिया जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारियों की देखरेख में चली। संघ के सचिव राजेश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों की फिटनेस व गेम स्किल की जांच की गई।
इसके बाद विवेक सिंह, विशाल यादव, यश यादव, अरविंद सिंह, अंगद कुशवाह, आलोक यादव, सुनील विष्टा, प्रियांशु कुमार, आशुतोष कुमार, विजय यादव, फरदीन अली, सुजीत गुप्ता, विकास पटेल, सन्नी यादव, अब्बूकर, सुनील कुमार का चयन सीनियर स्टेट चैेंपियनशिप के लिए किया गया।