फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रास्ते के विवाद में दंपती से मारपीट

Wed, 10 Jun 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा मदन गोपाल नौका टोला में रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच तनाव के बाद मारपीट हो गई। दंपती के साथ लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट का आरोप है।
विज्ञापन

ग्राम निवासी शिव शंकर सिंह ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पटीदार शेषनाथ सिंह, उनके पुत्र अजय सिंह उर्फ मारकण्डेय, शंभू सिंह तथा मिंता देवी ने उनके आने-जाने वाले रास्ते पर जबरन ईंट बिछाकर खड़ंजा लगाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने अपशब्द कहते हुए हमला कर दिया।
मारपीट के दौरान उनकी पत्नी रिंकी देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और बाल पकड़कर खींचा। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार और दूसरे पक्ष से भी चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें