फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीज की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीज की मौत
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात भर्ती हुआ
शुक्रवार की दोपहर तोड़ दिया दम
जांच के लिए सैंपल भेजा गया
देवरिया। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक मरीज की शुक्रवार की दोपहर मौत हो गई। उसका सैंपल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजा गया है। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खामपार थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवक मुंबई में रहकर काम करता था। वहां से 21 मार्च को वह घर लौटा था। बताया जा रहा है कि उसकी तबीयत खराब रहती थी। बृहस्पतिवार को एसडीएम भाटपाररानी सौरभ सिंह और एसीएमओ सुरेंद्र सिंह उसके घर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उसको टीबी की बीमारी थी। तबीयत बिगड़ने पर परिवारवालों ने बृहस्पतिवार की रात डेढ़ बजे उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। यहां उसका उपचार चल रहा था। टीम ने उसका सैंपल लेकर जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया था। शुक्रवार की दोपहर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी पर सीएमएस डॉ. छोटेलाल पहुंच गए। उन्होंने सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में मरीज के मौत की सूचना पर आवश्यक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें