फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित महिला मिली, तीन केस सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित महिला मिली, तीन केस सक्रिय
विज्ञापन

देवरिया। जिले में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। बुधवार को एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या तीन हो गई है। इसे देखकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।
कोरोना संक्रमण की गति धीरे-धीरे बढ़ रही है। दो दिन से लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नियमित जांच कराई जा रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है, लेकिन लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। विकास खंड भटनी क्षेत्र की एक महिला चार दिन पहले वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने केंद्र पर पहुंची, जहां जांच में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे सर्दी-जुकाम हुआ था। वह होम आइसोलेशन में है। उसके परिवार में तीन सदस्य हैं। जनपद में अब तक 22643 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। वहीं 22409 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। जांच कराई जा रही है। एक पॉजिटिव केस मिला है। जिले में एक्टिव केस तीन हैं। कोरोना को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें