फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बालिकाओं की शिक्षा व सुरक्षा का दिया संदेश

Mon, 19 Oct 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत रविवार को जिले में बाल विवाह और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं और वरिष्ठ नागरिकों को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए। लघु फिल्म बढ़ते बच्चे दिखाकर बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा का संदेश दिया।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि एसपी अभिजित आर शंकर के निर्देशन और एएसपी उत्तरी आनंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित हुए। कोतवाली में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, मानव तस्करी रोधी थाना और चाइल्ड लाइन के सहयोग से विशेष सम्मेलन हुआ।
महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं और युवतियों से संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी परेशानियां जानीं। उन्हें दबाव में निर्णय लेने से बचने और जरूरत पड़ने पर सहायता लेने की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं ने लोकगीत प्रस्तुत किए। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने आर्थिक स्वावलंबन के अनुभव साझा किए। स्वास्थ्य, स्वच्छता, कानूनी अधिकार और साइबर सुरक्षा की जानकारी देकर पंफलेट बांटे गए। पुलिस ने लोगों से बाल विवाह रोकने और बालिकाओं की शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।व
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें