सौहार्दपूर्ण माहौल में शिवरात्रि मनाने पर हुआ मंथन
चनुकी। सौहार्दपूर्ण माहौल में शिवरात्रि मनाने के उद्देश्य से सोहगरा शिवधाम की धर्मशाला में यूपी व बिहार के अफसरों की शुक्रवार को बैठक हुई। अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक में अधिकारियों ने बाबा हंसनाथ सेवा समिति के पदाधिकारी व सदस्यों सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं से राय लेने के बाद सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया।
निर्णय लिया गया कि कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए सोहगरा शिवधाम में जलार्पण करने आने वाले श्रद्धालुओं को मास्क लगाना होगा। भीड़ को कम करने और कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के उद्देश्य से श्रद्धालुओं के लिए फेस मास्क अनिवार्य किया गया है। सोहगरा शिव धाम पहुंचने वाले हर मार्ग पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इस दौरान एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय, यूपी के लार एसओ तेज जगन्नाथ सिंह, बनकटा एसओ प्रमोद कुमार सिंह, भाटपाररानी के एसओ सत्येंद्र कुमार सिंह के अलावा गुठनी बीडीओ धीरज कुमार दुबे, सीओ शंभुनाथ राम, प्रखंड प्रमुख कामोद प्रसाद नारायण सिंह, एसओ राजेश कुमार सिंह के अलावा कई अधिकारी, बाबा हंसनाथ सेवा समिति के मिनहाज, सुरेंद्र चौहान, परमानंद शर्मा, डॉ. आरबी सिंह, मनोज सिंह शाही, सत्येंद्र मिश्र, गोविंद गुप्ता, अरविंद गिरी, कृष्णा नंद गिरी के अलावा जिला पार्षद समरजीत सिंह, मुखिया प्रतिनिधि संजय मिश्रा, मुकुल वर्मा, रणजीत कुशवाहा, रंजीत मद्धेशिया, अभिषेक सिंह, गिरीश मिश्र सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।