फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1986 और लोगों का हुआ वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
1986 और लोगों का हुआ वैक्सीनेशन
विज्ञापन

देवरिया। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को जिला अस्पताल सहित बाइस केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। वैक्सीनेशन को लेकर बुजुर्गों में उत्साह रहा। लक्ष्य 4940 के सापेक्ष कुल 1986 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। इन केंद्रों पर 60 साल से अधिक उम्र के अनुमानित लक्ष्य 3615 के सापेक्ष 685 लोगों को वैक्सीन की प्रथम खुराक दी गई, जबकि 1325 लक्ष्य के सापेक्ष निवर्तमान डीएम अमित किशोर, एसपी, एडीएम प्रशासन सहित 1301 लोगों ने वैक्सीन की द्वितीय डोज ली। वैक्सीनेशन के लिए कुल 22 टीमें लगाई गई थीं।
जिला अस्पताल केंद्र पर टीकाकरण के लिए तीन टीमें लगाई थीं। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. राकेश पांडेय, मानसिक स्वास्थ्य काउंसलर वर्षा सिंह, साक्षी राय, अंजलि श्रीवास्तव, एएनएम रंजीता गुप्ता, पुष्पा कुमारी, सुमन कुशवाहा, स्टाफ नर्स हीरा यादव, सुनीता, नीलम, वार्ड ब्वाय राजन मल्ल, छोटेलाल यादव, प्रिंस कुमार, आशा कुमकुम शाही, नीलम सोनकर, शोभा तैनात रहीं। यहां डॉ. अनुराग राय, डॉ. शोभा शुक्ला, डॉ. सौरभ शेखर, दिनेश मणि, सौरभ श्रीवास्तव, रामप्रताप सिंह, नर्वदेश्वर श्रीवास्तव, रंजना पांडेय, वंश बहादुर, हृदेश कुमार, अजय मिश्र, पारस यादव, अनूप मणि, मनोज कुमार, नीतिन चतुर्वेदी, सतीश शुक्ला, मारकंडेय मिश्र, विवेक सिंह, प्रद्युम्न तिवारी, गीता अरोरा, जयप्रकाश सिंह, कमला सिंह आदि ने वैक्सीन की डोज ली। महिला अस्पताल के पीपी सेंटर में बने केंद्र पर डॉ.केके पांडेय, डॉ. वाईपी यादव, पर्यवेक्षक ओमप्रकाश पांडेय, एएफएचएस काउंसलर सुनैना वर्मा, एएनएम दुर्गा देवी, रिषी पांडेय, स्टाफ नर्स प्रियंका मिश्रा, आकांक्षा दुबे, प्रतिभा सिंह, अबरूकाना, मनोज कुमार गौड़, कृष्ण सागर, दिनेेश प्रताप सिंह तैनात रहे। यहां सबसे पहले निवर्तमान डीएम, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. केएन पांडेय, डॉ. सुरुचि गुप्ता, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. राजीव जायसवाल, डॉ. शोएब अहमद, डॉ. रीतिका जायसवाल आदि को टीका लगाया गया। वैक्सीनेशन कार्य में प्रतिरक्षण सेल के अपर शोध अधिकारी राकेश चंद्र, मुकेश मिश्रा, प्रमोद यादव, मुकेश मिश्रा, भुनेश्वर शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, यूनिसेफ के डॉ. हसन फहीम, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. अकुंर सांगवान आदि ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर हुआ वैक्सीनेशन
जिले में शुक्रवार को 22 केंद्रों पर टीका लगाया गया। जिला पुरुष व जिला महिला चिकित्सालय, अरबन न्यू पीएचसी चकियवा ढाला, रामनाथ देवरिया, सोमनाथ, सीएचसी सलेमपुर, गौरीबाजार, लार, तरकुलवा, रुद्रपुर, पिपरा दौला कदम, भटनी, बरहज, पीएचसी बैतालपुर, महेन, पथरदेवा, भलुअनी, रामपुर कारखाना, मझगावां, भाटपाररानी, भागलपुर, बनकटा शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें