फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डांडिया कार्यक्रम में लगा विवादित पोस्टर, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डांडिया कार्यक्रम के दौरान मुख्य गेट पर गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है का पोस्टर लगाने की जानकारी मिलते ही बृहस्पतिवार की रात को पुलिस सक्रिय हो गई। मौके पर पहुंच दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इसकी खबर मिलते ही आयोजक मंडल कोतवाली पहुंचकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

शहर के मेडिकल कॉलेज के पास स्थित महारानी चंडिका छात्रावास में रात डांडिया कार्यक्रम चल रहा था। इसमें शहर की महिलाएं शामिल थीं। मुख्य गेट पर बजरंग दल की तरफ से गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है का पोस्टर लगा गया था।
इसकी जानकारी किसी ने उच्च अधिकारियों को दे दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी संजीव सुमन के निर्देश पर कोतवाल विनोद कुमार सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और पोस्टर हटाने की बात कहने लगे।
विज्ञापन

यह बात आयोजक मंडल को नगवार लगी और पुलिसकर्मियों से कहासुनी करने लगे। इसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली लेकर चली गई। इसकी जानकारी होते ही आयोजक मंडल कोतवाली पहुंचकर हंगामा करने लगे।
मामला बढ़ता देख कोतवाल ने एसपी से बात कर दोनों लोगों को छोड़ दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। घंटों पंचायत के बाद पुन: कार्यक्रम शुरू किया गया। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि डांडिया के कार्यक्रम में लगे पोस्टर का कुछ लोगों ने विरोध किया था।
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस मौके से दो लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली लाई थी। बाद में दोनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें