फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में निर्माण शुरू नहीं कराने वाले ठेकेदारों पर होगा मुकदमा : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन में निर्माण शुरू नहीं कराने वाले ठेकेदारों पर होगा मुकदमा : डीएम
विज्ञापन

देवरिया। डीएम आशुतोष निरंजन ने मंगलवार को जिला पंचायत के विभिन्न कार्य पटलों, अनुभागों का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य परियोजनाओं सहित अन्य कार्यप्रणाली से वह नाराज दिखे। अपर मुख्य अधिकारी व सहायक अभियंता को लताड़ लगाई। निर्माण कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि जो भी अनारंभ कार्य परियोजनाएं हैं, उन्हें तीन दिन के अंदर शुरू कराएं। अन्यथा ऐसे ठेकेदारों को चिह्नित कर उन्हें ब्लैकलिस्ट करते हुए एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई करें। कहा कि तीन दिन में फिर से कार्यों की समीक्षा की जाएगी। दोबारा गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। निर्माण कार्यों की सूची सीडीओ को उपलब्ध कराने को कहा।
एएमए को निर्देश दिया कि केवल बकाएदारों को ही अदेयता प्रमाण पत्र निर्गत किया जाना है। इसके अतिरिक्त जो बकायेदार नहीं हैं, उन्हें अदेयता प्रमाणपत्र निर्गत नहीं होगा। इस तरह का बैनर/पोस्टर तथा जिला पंचायत के बकायेदारों की सूची कार्य पटल के सामने चस्पा कराएं, जिससे मिलान कर केवल बकाएदारों को ही अदेयता प्रमाणपत्र निर्गत किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अदेयता प्रमाणपत्र के कार्यों, आडिट सेक्शन एवं जिला पंचायत सभागार के सुदृढ़ीकरण कार्यों आदि का निरीक्षण किया। सभागार के निर्माण कार्य बंद होने पर नाराजगी जताई। सहायक अभियंता को निर्देश दिया कि यदि तय समय पर कार्य पूर्ण नहीं होगा, तो इसके लिये उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। अपर मुख्य अधिकारी को अधीनस्थों को नियंत्रित रखने के कडे निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन, प्रभारी एएमए प्रमोद कुमार सिंह, सहायक अभियंता सुकीर्ति मिश्रा, अवर अभियंता गण एवं जिला पंचायत के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें