घायल बदमाश का वीडियो बनाने वालों पर मुकदमा दर्ज
देवरिया। कोतवाली के एसएसआई विपिन मलिक ने मुठभेड़ में घायल बदमाश इब्रान सिद्दकी को जिला अस्पताल से एंबुलेंस में बैठाते समय वीडियो बनाकर प्रश्न पूछने वाले अज्ञात लोगों और इब्रान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसआई ने तहरीर दी है कि घायल बदमाश से अज्ञात लोगों ने प्रश्न पूछकर उसे पुलिस के खिलाफ बोलने के लिए उत्प्रेरित किया है। पुलिस की छवि धूमिल करने की साजिश रची गई है। वीडियो को इलेक्ट्रानिक और सोशल मीडिया पर प्रसारित कराया गया है। इस मामले की विवेचना कोतवाल राजू सिंह को सौंपी गई है।