फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली बिल सुधार के लिए चक्कर काट रहे उपभोक्ता

Wed, 03 Dec 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। जयनगर स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय पर बिजली बिल सुधार के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। एक्सईएन, एसडीओ और जेई की रिपोर्ट लगने के तीन से चार माह बाद भी बिल में सुधार नहीं हो पा रहा है। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

जयनगर-गौरा स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय से देहात क्षेत्र, जबकि तहसील फीडर से नगर के लोगों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। लोगों के अनुसार, बिजली बिल अधिक आ रहा है। कुछ उपभोक्ताओं के घर लगे मीटर पर दूसरे का नाम दिखा रहा है। शत-प्रतिशत छूट का लाभ लेने और बिल सुधार के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
कार्यालय का चक्कर काटने और बिल सुधार न होने से लोगों में मायूसी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रार्थनापत्र पर रिपोर्ट लगने के बाद भी बिल सुधार नहीं हो पा रहा है। विभाग का यही रवैया रहा तो ओटीएस लाभ से वंचित हो सकते हैं। एक्सईएन अरविंद ने बताया कि बिल सुधार हो रहा है। किसी का नहीं हो रहा है तो इसके बारे में पता कराया जाएगा।
विज्ञापन

उपकेंद्र एवं मलसी चौराहा पर बिजली बिल राहत योजना का कैंप : बघौचघाट। सरकार की ओर से संचालित बिजली बिल राहत योजना के तहत मंगलवार को बघौचघाट स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मलसी चौराहे पर विशेष कैंप लगाया। कैंप में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पहुंचकर विभिन्न श्रेणियों में मिलने वाली छूट और सुविधाओं का लाभ उठाया।
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि राहत योजना एक दिसंबर से प्रभावी हो चुकी है। इसके अंतर्गत लेट पेमेंट सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट दी जा रही है, जिससे बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही बिजली बिल के मूलधन पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट भी प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें