फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेतहाशा बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश

Sun, 24 May 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकौली। उसरा उपकेंद्र से हो रही अनियमित बिजली आपूर्ति से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच लगातार कटौती और कई घंटों बिजली नदारद रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि रात में खाने से पहले और देर रात सोने के बाद बिजली दी जाती है, जबकि दिन और शाम के समय लंबे समय तक बाधित रहती है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि कटौती के नाम पर कई घंटे बिजली नदारद रहती है। इससे घरों में पेयजल संकट, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही हैं। गर्मी और उमस के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

उसरा उपकेंद्र से उसरा इंडस्ट्रियल एरिया सहित पवहारी महाराज फीडर के अंतर्गत सरौरा, बहोरवा, मोहिनी देई, मुकुंदपुर, सिंगाही, हरैया, कोलुहा, बरसात, मझगांवा, छितरूआ, सुरौली, पैकौली, सिसवा, बिशनपुरा, भटजमुआंव, बैदा, नगउर और बगही समेत कई दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें