फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छोटी गंडक नदी पर पटनवा पुल के पास नए पुल का निर्माण शुरू

Sun, 03 May 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। छोटी गंडक नदी पर देवरिया-कसया फोरलेन के लिए पटनवा पुल के समानांतर नए पुल का निर्माण शुरू हो गया है। 104 मीटर लंबे इस पुल पर 115 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

दिसंबर 2025 में पुल को मंजूरी मिली थी। नई फोरलेन के लिए इस पुल का निर्माण अति आवश्यक है। रामपुर कारखाना के पास छोटी गंडक नदी पर पटनवा पुल है। यहां अंग्रेजों के जमाने का पुराना पुल जर्जर हो चुका है। उसकी जगह एक और पुल बन गया है।
यह पुल दो लेन का ही है। इस सड़क पर वाहनों का दबाव अधिक है। अब जब इस सड़क को फोरलेन किया जा रहा है तो दो लेन का एक और नया पुल बनाना जरूरी है। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर में शासन ने इस नए पुल की मंजूरी दी थी। मार्च में इसका टेंडर भी फाइनल हो गया था। अब पुल निर्माण के लिए पिलर बनाने का कार्य आरंभ हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें