सलेमपुर। मझौली राज में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में तीन बार दूसरे स्थान पर रहने वाले फिरोज अहमद उर्फ राजू खान ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद यादव की मौजूदगी में लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राज ने उन्हें कांग्रेस में शामिल कराया।
सलेमुपर पार्टी कार्यालय में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में ककार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केशवचंद यादव ने कहा कि राजू खान के कांग्रेस में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। जिला उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ताओं का सम्मान सिर्फ कांग्रेस में है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक, सत्यम पांडेय, बदरे आलम, अखिलेश मिश्र, दिनेश्वर भारती, रामविलास तिवारी, मोहन प्रसाद, परमानंद प्रसाद, आजाद अहमद, मोहम्मद नासिर खान आदि मौजूद रहे। संवाद