फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रोजगार और शिक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा

Mon, 29 Jun 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को मेहड़ा पुरवा में युवाओं और छात्रों के अधिकारों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें एलईडी स्क्रीन के माध्यम से राजस्थान के कोटा में छात्रों की गूंज विषय पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन किया गया। वीडियो में बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को दिखाया गया।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ने कहा कि आज देश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। वर्षों की मेहनत और तैयारी के बावजूद रोजगार नहीं मिल रहा है। बार-बार पेपर लीक से छात्रों का व्यवस्था से विश्वास उठता जा रहा है। जिला प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी लगातार छात्रों और युवाओं की आवाज राष्ट्रीय स्तर पर उठा रहे हैं। शिक्षा और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
कांग्रेस पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था, समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया और युवाओं के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। इस दौरान भरत मणि त्रिपाठी, अब्दुल जब्बार, चंदन वर्मा, रत्नेश मल्ल, कुलदीप सिंह यादव, शिवशंकर सिंह, धनंजय यादव, विनोद दुबे, सुभाष राय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने युवाओं के अधिकारों की इस मुहिम को गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें