स्थानीय मुद्देे के आधार पर उपचुनाव लड़ेगी कांग्रेस
देवरिया। उपचुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश प्रभारी सचिन नाइक ने कहा कि सदर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी। हम सभी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी बनती है कि स्वयं अपने आप को प्रत्याशी मानकर चुनाव की तैयारी शुरू कर दें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की कई महत्वपूर्ण टीमें गठित कर दी गई हैं जो इस चुनाव में अपनी भूमिका निभाएंगी। इस चुनाव में भाजपा सरकार की असफलता के साथ-साथ स्थानीय मुद्दा हमारी प्राथमिकता होगा। बैठक में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, शहर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पूर्वी शहला अहरारी, आनंददेव गिरी, अरविंद शाही, जयदीप त्रिपाठी, जुलेखा खातून, भरत मणि त्रिपाठी, विजयशेखर मल्ल रोशन, नीलेश त्रिपाठी, सुनील तिवारी, अजय कुमार सिंह, जयप्रकाश पाल, शाकिर हुसैन, सुनील यादव, चंदन वर्मा, विजय पटेल, धर्मेंद्र पांडेय, रामआशीष साहनी, आशीष शुक्ल, जितेंद्र मोहन गुप्ता, भीम विश्वकर्मा, रामऔतार खरवार आदि मौजूद रहे।