फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शिक्षामित्र की सेवानिवृति को लेकर बेसिक कार्यालय में फंसा पेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला शिक्षामित्र की सेवानिवृत्ति को लेकर बेसिक कार्यालय में फंसा पेंच
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने पर गौरीबाजार के बीईओ ने उच्चाधिकारियों ने मांगी गाइडलाइन
गौरीबाजार के प्राथमिक विद्यालय में कार्य कर रही 62 वर्षीय शिक्षामित्र
विनोद कुमार मिश्र
गौरी बाजार। शिक्षामित्र किस उम्र तक कार्य कर सकेंगे। इस संबंध में बेसिक कार्यालय देवरिया को किसी प्रकार का स्पष्ट निर्देेश नहीं है। इसे लेकर विभाग में ऊहापोह की स्थिति है। गौरीबाजार के एक प्राथमिक विद्यालय की महिला शिक्षामित्र जो सेवानिवृत्ति की अवस्था 62 वर्ष को पार कर चुकी हैं, इसके बावजूद वह कार्य कर रही हैं, यह मामला सामने आने के बाद बीईओ ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों से गाइडलाइन मांगी है।
शिक्षामित्रों की सेवानिवृत्ति की समय सीमा अभी तक तय नहीं है। विभाग के लिए भी यह पहेली बना है कि इनकी सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 60 होगी या 62 वर्ष। गौरीबाजार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बनियनी नंबर-ए की महिला शिक्षामित्र गीता देवी की आयु दिनांक 16 जनवरी 2020 को 62 वर्ष पूरी हो गई। वह अब भी विद्यालय में अपनी सेवा दे रही हैं। इसकी जानकारी जब अधिकारियों को लगी तभी से इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इसे लेकर बीएसए कार्यालय में कोई स्पष्ट गाइडलाइन तक नहीं है। उधर, इस संबंध में गौरीबाजार के बीईओ ज्ञानचंद मिश्र ने बीएसए को पत्र लिखकर शिक्षामित्र की सेवानिवृत्ति के संबंध में मार्गदर्शन मांगा है। बीईओ ने बताया कि मामला सामने आने के बाद उच्चाधिकारियों से गाइडलाइन मांगी गई है। मार्गदर्शन मिलते ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

सरकार सेवानिवृत्ति की गाइडलाइन जारी करे
दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने बताया कि शिक्षामित्र भी स्थायी शिक्षकों की तरह विद्यालय में काम करता है। उनकी सेवानिवृत्ति भी 62 वर्ष ही होनी चाहिए, क्योंकि इस पद पर काम करने के लिए जो आवेदन मांगा जाता है, उसमें 62 वर्ष से कम के अभ्यर्थी की मांग की जाती है। हालांकि, इस संबंध में कोई स्पष्ट शासनादेश नहीं है। सरकार को इस पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करना चाहिए।
विज्ञापन

वर्जन
शिक्षामित्रों की सेवानिवृत्ति के संबंध में क्या शासनादेश है, अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मामला सामने आने पर शासनादेश का अध्ययन किया जा रहा है। जल्द ही इस पर स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।
-ओमप्रकाश यादव, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें