एसआईआर कार्य की समीक्षा करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। संवाद
देसही देवरिया। पिपरा मदन गोपाल गांव स्थित बूथ पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मंगलवार को बैठक कर एसआईआर प्रगति की समीक्षा की। बीएलओ और कार्यकर्ताओं से अपने दायित्व के प्रति गंभीरता दिखाने की बात कही। महुआबारी प्राथमिक विद्यालय पर मंगलवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने चारो बूथों के बीएलओ और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर एसआईआर की प्रगति की बिंदुवार गहन समीक्षा की।
कहा कि एसआईआर फर्जी और गलत मतदाताओं को रोकने के लिए जरूरी है। पार्टी कार्यकर्ता बीएलओ का सहयोग करें। इस दौरान दिग्विजय सिंह, उमापति सिंह, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, प्रमोद सिंह आदि उपस्थिति रहे।
बूथ का किया निरीक्षण
मईल। नायब तहसीलदार बरहज रविन्द्र मौर्य व खण्ड विकास खण्ड अधिकारी भागलपुर विनय कुमार सिंह ने बुधवार को तेलिया कलां व मईल के बूथ का निरीक्षण कर बुथ के बीएलओ को निर्देश दिया। कहा कि कोई भी पात्र व्यक्तियों का नाम छूटने नहीं पाए सभी का एसआईआर फार्म वृहस्पतिवार तक भर कर जमा करें।