फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली डीएपी बेचने के मामले में सचिव के खिलाफ जिला कृषि अधिकारी ने तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली डीएपी बेचने के मामले में सचिव के खिलाफ जिला कृषि अधिकारी ने तहरीर दी
विज्ञापन

रुद्रपुर। नकली डीएपी बेचने के मामले में सचिव पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए रविवार को जिला कृषि अधिकारी ने कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने चंदन नगर समिति के सचिव खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को कहा। पिड़रा स्थित चंदन नगर समिति से सचिव ने किसानों में छह सौ बोरी नकली डीएपी बेच दी है। इसका खुलासा जांच में हुआ।
विज्ञापन

पिड़रा स्थित चंदन नगर समिति पिछले चार साल से बंद है। समिति पर खाद और बीज का आवंटन नहीं हो रहा है। समिति के सचिव ने छह सौ बोरी नकली डीएपी मंगाकर बिना पॉस मशीन के किसानों में वितरित कर दी। फसल प्रभावित होने पर किसानों ने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुज्जमिल, एआर कोऑपरेटिव अजय कुमार एडीसीओ राजेश श्रीवास्तव और एडीओ कोआपरेटिव विशाल कुमार सिंह ने चंदन नगर समिति पहुंचकर मामले की जांच की। जांच में पता चला कि चंदन नगर समिति चार साल से बंद है और समिति को सरकारी खाद का आवंटन भी नहीं हुआ है। जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुज्जलिम ने बताया कि सचिव उमेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें