भटनी। डेमुसा गांव में चकमार्ग को जोतकर खेत में मिलाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को डीएम से शिकायत की गई। शिकायतकर्ता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
डेमुसा गांव निवासी मिथिलेश पांडेय ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव में चकमार्ग की अधिकारियों के निर्देश पर तीन बार पैमाइश कराई जा चुकी है। इसके बावजूद एक परिवार के लोग चकमार्ग को जोतकर अपने खेत में मिलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद