लूट की बाइक से दिया गया घटना को अंजाम
कैशवैन लूट करने में चोरी की बाइक का इस्तेमाल किया गया था। उसे शिवम सिंह ने उपलब्ध कराया था। बदमाशों का प्लान था कि बाइक से घटना को अंजाम देने के बाद गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के पास खड़ी कार से फरार हो जाएंगे। मकसद में कामयाब न होने पर जन्मेजय कार लेकर अकेले भाग गया। अन्य बदमाश बाइक से ही गोरखपुर और महाराजगंज निकल गए।
शिवम ने तैयार कर लिया था गिरोह
कैशवैन लूट की कोशिश करने की घटना में शामिल बदमाश शिवम का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जबकि दीपक पांडेय को बुधवार की रात में पनियरा थाने की पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग के बाद घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश पुरुषोत्तम हत्या के मामले में जेल जा चुका है।
महाराजगंज के एक व्यक्ति ने ही पुरुषोत्तम की मुलाकात शिवम से कराई थी। शिवम सिंह पर महाराजगंज के गोनाह गांव के प्रधान के पति तेज प्रताप की 2018 में बीस हजार रुपये की लालच में हत्या करने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। इस मामले का पर्दाफाश हुआ तो पता चला कि लकड़ी कारोबारी सोनू सिंह ने उसे सुपारी दी थी।