फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेलर व पिकअप में टक्कर, एक की मौत

Mon, 16 Dec 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर स्थित रामपुर चौराहे पर एक टेलर व पिकअप में टक्कर हो गई। इसमें पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टेलर को कब्जे में ले लिया। टेलर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

उपनगर के रामपुर चौराहे पर रविवार की भोर में करीब तीन बजे पानी की बोतल लदी पिकअप गोरखपुर से देवरिया की तरफ जा रही थी। इसी बीच रुद्रपुर से आ रही एक टेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई, जिससे पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें पिकअप चालक सज्जाद अली (26) पुत्र अतिउल्लाह निवासी गोरखपुर गुलहारिया थाना क्षेत्र के जंगल डूमरी नंबर-दो की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को मशक्कत के बाद बाहर निकाला। वह पिकअप पर पानी की बोतल लेकर देवरिया की तरफ जा रहा था। सड़क पर चारों तरफ पानी की बोतल बिखर गई। टेलर लेकर भागने की फिराक में चालक अपने को घिरता देख टेलर खड़ा कर भाग निकला। थानाध्यक्ष डीके मिश्र ने बताया कि टेलर पुलिस के कब्जे में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें