श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का रविवार को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक जताने वालों का तांता लग गया। वह देवरिया के वर्तमान सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के पिता थे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को उनके गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। पूर्व सांसद का पार्थिव शरीर सोमवार को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। उनके अंतिम दर्शन के लिए शुभचिंतकों, समर्थकों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसके बाद दोपहर बाद बरहज में सरयू नदी के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर
पूर्व सांसद के निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके छोटे भाई पूर्व डीजीपी विलास मणि त्रिपाठी भाई को याद कर भावुक हो गए। बड़े भाई के निधन से वह काफी व्यथित नजर आए। परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों के बीच भी शोक का माहौल है।
रविवार को दिल्ली में हुआ था निधन
श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का रविवार को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक जताने वालों का तांता लग गया। वह देवरिया के वर्तमान सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के पिता थे।
विज्ञापन
पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है। बरहज में सरयू नदी के तट पर होने वाले अंतिम संस्कार की तैयारियां की गई हैं। उनके निधन को जिले के राजनीतिक और सामाजिक जीवन की बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है।