फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया से भाजपा के पहले सांसद बने थे श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैतालपुर। उप सेना प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने संसदीय राजनीति में भी अपनी अलग पहचान बनाई। सैन्य अनुशासन, प्रशासनिक अनुभव और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता उनके सार्वजनिक जीवन की प्रमुख विशेषताएं रहीं। उन्हें देवरिया से भाजपा का पहला सांसद बनने का गौरव प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

30 जून 1935 को जन्मे श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने जून 1955 में भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया था। करीब चार दशक तक सैन्य सेवा देने के बाद उन्होंने भाजपा से जुड़कर राजनीति में कदम रखा। वर्ष 1996 में पार्टी ने उन्हें देवरिया लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया। उन्होंने चुनाव जीतकर 11वीं लोकसभा में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
इसके बाद वर्ष 1999 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने उन पर भरोसा जताया। इस चुनाव में भी जीत दर्ज कर वह 13वीं लोकसभा के सदस्य बने। लगातार दो बार सांसद निर्वाचित होकर उन्होंने जिले में भाजपा की संसदीय राजनीति को मजबूती दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैन्य और राजनीतिक दोनों क्षेत्रों में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें