फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरांव में एक घंटे रहेंगे सीएम, 106 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

Fri, 26 Jun 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की सुबह 10:55 बजे बरहज के बरांव स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। वह एक घंटे मंच पर रहेंगे। इस दौरान देवरिया-बरहज फोरलेन समेत 106 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी के लिए तीन दिन से प्रशासन जुटा था। देर रात तक सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजीत आर शंकर तैयारियों पर खुद नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन

बरहज क्षेत्र के बरांव चौराहा स्थित श्रीहनुमान विद्या मंदिर इंटर काॅलेज खेल मैदान के पास खाली मैदान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय है। वह बरहज और रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में कराए जाने वाले और पूर्ण करा लिए गए विकास कार्यों की सौगात देंगे। बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। पूरे दिन अधिकारियों और नेताओं की गाड़ियों के आने-जाने का क्रम बना रहा।
कार्यक्रम स्थल पर विशिष्ट और आम लोगों के बैठने के लिए पंडाल में करीब आठ हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। हेलीपैड से लेकर पंडाल तक बैरिकेडिंग की गई है।
-
चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी रहेगी
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और मुहर्रम त्योहार को लेकर प्रशासन अलर्ट है। सेफ हाउस के बगल में सरकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए हैं। सीएम मंच पर जाने से पहले इन स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। एक बच्चे के अन्न प्राशन की भी तैयारी है।
विज्ञापन

...
पुलिस प्रशासन ने किया पूर्वाभ्यास
बरहज। सभी तैयारियों के पूरा होने के बाद बृहस्पतिवार की दोपहर बाद पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लीट रिहर्सल कराया गया। कार्यक्रम स्थल पर जाने वाले मुख्य गेट, हेलीपैड, मंच, डी एरिया, पंडाल आदि जगहों पर पुलिसकर्मियों को कहां तैनात किया जाएगा, इसका भी अभ्यास कराया गया। डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजीत आर शंकर ने अन्य अधिकारियों के साथ पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें