फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीएम ने जगाई उम्मीद...मोहन सेतु के निर्माण को मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। मोहन सेतु को पूरा कराने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद बरहज क्षेत्र के लोगों में अच्छे दिन की आस फिर जगी है। सरयू नदी के इस पुल को पूरा कराने के लिए लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम ने 197 करोड़ का जो संशोधित प्रस्ताव बनाया है, उसे फिर से शासन की सहमति के लिए भेजा जाएगा। धन अवमुक्त होने बरसात बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सबकुछ ठीक रहा तो पुल के बनकर तैयार होने में दो वर्ष का समय और लग सकता है।
यह पुल देवरिया को मऊ जिले से जोड़ेगा। नए बजट से पुल के 10 नए पिलर बनाने के साथ ही करीब दो किमी लंबा व सात मीटर चौड़ा एप्रोच मार्ग भी बनाया जाएगा। सरयू बरहज कस्बे के नजदीक से बहती है। बरसात में पानी कस्बे तक पहुंच जाता है। नदी के दूसरी तरफ मऊ जिले का हिस्सा है।
दोनों जिलों के बीच में परसिया देवार है, जिसमें सैकड़ों एकड़ जमीन पर खेती होती है। वर्ष 2013 में सरयू तट पर बरहज कस्बे के पास 95 करोड़ 57 लाख 38 हजार रुपये की लागत से 39 पिलर वाला पक्का पुल बनाने की स्वीकृति मिली।
विज्ञापन

यह पुल पूर्व सांसद स्व. मोहन सिंह के नाम पर बनना शुरू हुआ। मोहन सेतु का निर्माण वर्ष 2017 में पूर्ण करा लिया जाना था, मगर धनाभाव के कारण पुल का निर्माण कार्य ठप हो गया। इसके बाद 157 करोड़ का संशोधित बजट पास होने पर दोबारा पुल पर निर्माण शुरू कराया गया, मगर नदी ने रास्ता बदल दिया और जहां पुल का एप्रोच बनना था वहां धारा बहने लगी।
पुल के पिलर वाले स्थान पर नदी का बहाव ही खत्म हो गया। स्थिति यह हो गई कि सूखी जमीन पर पिलर खड़ा है और जहां से रास्ता बनना था वहां पानी बह रहा है। अब पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम ने संशोधित प्रस्ताव तैयार किया है। सेतु निगम की ओर से 10 पिलर और बढ़ाने की योजना है।
इस पर करीब 42 करोड़ खर्च होंगे। वहीं पीडब्ल्यूडी की ओर से करीब 155 करोड़ का संशोधित बजट मांगा गया है। इससे सात मीटर चौड़ा और दो किमी लंबा एप्रोच मार्ग बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें