फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों का सुराग लगा, तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों का सुराग लगा, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

भटनी। बैंक से रकम निकालकर घर लौट रही महिला का रुपये से भरा थैला लूटकर फरार बदमाशों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर संदिग्ध लोगों की तलाश करने में जुट गई है।
बृहस्पतिवार को पुलिस को बदमाशों के बारे में सुराग हाथ लगे हैं। महिला से पहचान कराने के बाद पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों पर लूट और धक्का देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

भटनी के बनकटिया गांव निवासी शकुंतला देवी पत्नी हरेंद्र कुशवाहा बुधवार को एकलाआम चौराहा स्थित पीएनबी से पचास हजार रुपये निकालीं। उसके बाद वह रुपये को थैले में रखकर घर के लिए अकेले रवाना हुईं। बैंक और गांव के बीच सुनसान रास्ते पर पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर रुपयों से भरा थैला ले लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को अपनी ओर आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर बैंक में पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। उसमें दो युवक संदिग्धावस्था में बैंक में इधर-उधर घूमते देखे गए, जिनका चेहरा उन बदमाशों से मिलता जुलता है, जो थैला छीनकर भागे हैं।
विज्ञापन

इस आशंका के चलते पुलिस ने चिह्नित बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। एसओ गोपाल पांडेय का कहना है कि बैंक के अंदर दो युवक संदिग्ध रूप से देखे गए हैं। पीड़ित महिला से पहचान कराने के बाद उनकी तलाश की जा रही है। इसके अलावा लूट और चोरी के मामले आरोपित चल रहे बदमाशों पर भी नजर दौड़ाई जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें