फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिल्ली जाने वाली क्लोन ट्रेनें डायवर्ट, भटनी रूट पर रहा चार घंटे का ब्लॉक

Sun, 29 Dec 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। देवरिया-भटनी रेल मार्ग पर शनिवार को करीब चार घंटे का ब्लॉक रहा। इस दौरान नूनखार रेलवे स्टेशन के आसपास पटरी व स्लीपर को बदलने सहित अन्य मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर चलाया गया। ऐसे में इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। कई ट्रेनें विलंब से पहुंचीं, वहीं कार्य के चलते बिहार से दिल्ली जाने वाली दो क्लोन एक्सप्रेस का मार्ग डायवर्ट कर दिया गया था। ट्रेनों के देरी से चलने से यात्री भी परेशान रहे।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर से छपरा और वाराणसी के बीच रेलवे ट्रैक को हाईटेक बनाने की कवायद चल रही है। इसी क्रम में करीब दस दिनों से नूनखार रेलवे स्टेशन पर पटरी व स्लीपर बदलने व अन्य मरम्मत कार्य चल रहा है। कार्य के चलते ट्रेनों को जगह-जगह रोक चलाया जा रहा है। इसके कारण ट्रेनों के समय सारिणी पर असर पड़ रहा है। शनिवार को संभलपुर सिटी से गोरखपुर आने वाली मौर्य एक्सप्रेस ढाई घंटा, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटा, गोरखपुर स्पेशल आधा घंटा, हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस आधा घंटा, शहीद एक्सप्रेस एक घंटा, काशी एक्सप्रेस आधा घंटा, दुर्ग एक्सप्रेस आधा घंटा, गोदान एक्सप्रेस एक घंटा समेत विभिन्न ट्रेन देरी से भटनी व देवरिया रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस निर्धारित समय से आधे घंटे लेट 4:10 बजे आई। ऐसे में इंतजार कर रहे एवं प्रतिदिन गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। ट्रेन की राह देख रहे ज्ञानेंद्र सिंह, महेंद्र मिश्रा, राकेश त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेनों के लेटलतीफी के चलते यात्रियों के समय का नुकसान होता है। उधर भटनी स्टेशन के अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि नूनखार रेलवे स्टेशन पर चल रहे पटरी मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है। अब सभी ट्रेंनें निर्धारित समय पर चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें