फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्कूल में सहपाठी ने छात्र को चाकू मारकर घायल किया

Wed, 12 Feb 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के देवरिया खास स्थित सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर में मामूली विवाद में एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल छात्र को उसके साथियों ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया के इमरजेंसी पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा रहा था। मामले में पीड़ित छात्र ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के उमानगर निवासी प्रहास सिंह पुत्र (17) कामेश्वर सिंह सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर देवरिया खास में कक्षा आठवीं का छात्र है। मंगलवार को वह रोज की भांति वह स्कूल गया था, जहां क्लास में उसका किसी छात्र से विवाद हो गया। जिसके बाद उस छात्र ने प्रहास के सर पर चाकू से प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया, घायल छात्र के दोस्तों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद उसे इलाज के लिए आनन फानन में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार चल रहा था।
मामले में छात्र के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इसं संबंध में विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला नहीं है, मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं प्रभारी कोतवाल रामलक्ष्मण सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें