फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गोबर रखने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

Sat, 28 Nov 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। बरवां उपाध्याय गांव में गोबर रखने को लेकर शुक्रवार भोर में दो पक्षों के बीच विवाद मारपीट हो गई। दोनों तरफ से धारदार हथियार चलने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव के हीरामन गुप्ता और मैनेजर गुप्ता के बीच जमीन पर गोबर रखने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्ष भूमि पर अपना-अपना हिस्सा होने का दावा कर रहे हैं। इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें