फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 43 मुकदमों में जब्त 378 लीटर अवैध शराब नष्ट

Sat, 28 Nov 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मदनपुर। मदनपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को 43 मुकदमों से संबंधित 378 लीटर अवैध शराब नष्ट करा दी। इसमें देसी और कच्ची शराब शामिल थी।
विज्ञापन


एसपी अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में थाना परिसर में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, शराब वर्ष 2021, 2022 और 2024 में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत दर्ज मुकदमों में बरामद हुई थी। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में लंबित माल का नियमानुसार निस्तारण कराया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष नन्दा प्रसाद, उप निरीक्षक अवधेश राम सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें