फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से 36 रेल टिकट और प्रतिबंधित सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान से 36 रेल टिकट और प्रतिबंधित सामान बरामद
विज्ञापन

भटनी। सीआईबी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार को कुशीनगर जिले के एक दुकान में छापा मारा और एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया। जांच में दुकान से 36 रेल टिकट और बड़ी संख्या में प्रतिबंधित समान बरामद किए गए। टीम ने दुकान संचालक पर केस दर्ज कराने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

भटनी सीआईबी प्रभारी अरविंद राय और आरपीएफ निरीक्षक मुकेश सिंह टीम ने कुशीनगर में रेल टिकट की कालाबाजारी की सूचना मिली। टीम ने पटहेरवा थाना क्षेत्र के गुंगवा बाजार स्थित माँ इन्फॉर्मेशन सेंटर में शनिवार को छापेमारी कर दुकान संचालक को गिरफ्तार किया। दुकान से मिले लाखों रुपये की 36 रेल टिकट और प्रतिबंधित समानों को सीआईबी ने जब्त कर लिया। दुकान संचालक सुनील कुमार मिश्र निवासी बसडीला थाना पटहेरवा के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। इस बाबत सीआईबी प्रभारी संजय राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कुशीनगर में छापेमारी की गई। जिसमें एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें