रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र के सुंदरपार-ग्वाल गांव के पास स्थित कंपोजिट शराब की दुकान के पास बृहस्पतिवार को एक दरोगा और चौकीदार के बीच विवाद के मामले में पुलिस ने चौकीदार का शांति भंग में चालान किया है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच जारी होने की बात भी कह रही है।
बृहस्पतिवार को सुंदरपार ग्वाल स्थित शराब की दुकान के पास एक दरोगा और चौकीदार आपस में उलझ गए थे। दोनों पक्ष एक दूसरे पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे थे। वीडियो में एक व्यक्ति दरोगा के हाथ से डंडा छीनता हुआ दिखाई दे रहा है। किसी ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करती है। वहीं पुलिस ने चौकीदार के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई करते हुए मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया है। इस संबंध में एसओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि चौकीदार का शांतिभंग में चालान किया गया है। वहीं सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।