फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से जेवरात सहित अन्य समान चोरी, गांव के बाहर बागीचे में एक बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से जेवरात सहित अन्य समान चोरी, गांव के बाहर बागीचे में एक बाइक बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के अमारी झांगा गांव में रविवार की रात में एक घर में चोरी हो गई। गांव से कुछ दूरी पर एक लावारिस बाइक भी बरामद हुई। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महुआडीह क्षेत्र के अमारी झांगा गांव में अन्नू देवी के घर के लोग रात को भोजन करने के बाद अंदर सो रहे थे। इसी बीच अन्नू देवी को कमरे में अंदर किसी के होने का अंदेशा हुआ। अन्नू ने घर के लोगों को बताया। इसी बीच चोर वहां से भागने लगा। शोर मचाने पर गांव के लोगों ने चोर को पकड़ने के लिए दौड़ाया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर चोर भाग गया। वहीं गांव से बाहर बागीचे में एक लावारिस बाइक मिली है। पास में ही एक टूटा हुआ बॉक्स भी बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर थाने लाई। सोमवार को पीड़ित अन्नू देवी ने थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर चोरी का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि उनके घर से सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान गायब है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक मालिक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस चोरी की घटना से इनकार कर रही है। महुआडीह एसओ राममोहन सिंह ने बताया कि एक लावारिस बाइक बरामद हुई है। मामले की जांच की जा रही है। चोरी जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें