फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ठंड से बिगड़ रही बच्चों की सेहत, पीआईसीयू वार्ड में अब जगह नहीं

Tue, 14 Jan 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। ठंड और मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसका बच्चों की सेहत पर असर पड़ रहा है। वह बुखार, सांस, सर्दी, जुकाम, निमोनिया से पीड़ित हो रहे हैं। वायरल और बैक्टीरिया के संक्रमण से पीड़ित बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है। मेडिकल कॉलेज में सौ से अधिक मरीज आ रहे हैं। इसमें गंभीर रूप से बीमार मरीजों को भर्ती कर इलाज हो रहा है। पीआईसीयू वार्ड फुल हो जा रहा है। मरीज के बढ़ने पर अतिरिक्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। किसी तरह इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर दवा देने के साथ बच्चों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। इन दिनों पार गिरने व हवा से ठंड बढ़ी है, जबकि दिन में चटक धूप निकल रही है।
विज्ञापन

इसके बाद फिर गलन बढ़ जा रही है, जिससे स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। मौसम की वजह से वायरल और बैक्टीरिया संक्रमण बढ़ गया है। इसकी चपेट में आने से बच्चे बीमार हो रहे हैं और बुखार, सर्दी, खांसी, सांस से पीड़ित हो रहे हैं। इलाज में लापरवाही से निमोनिया से ग्रसित हो रहे हैं। इस समय मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें