फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जी! प्रदेश में शराब को बंद कीजिए

Sat, 20 Aug 2016 11:33 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
शनिवार को दिन में 11 बजे से बुद्धि-शुद्धि यज्ञ शुरू की। - फोटो : अनूप तिवारी
विज्ञापन
देवरिया। प्रदेेश में शराब बंदी की मांग को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि शराब बंदी को समर्थन करने वाले राजनीतिक दल का समर्थन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दृढ़ इच्छा शक्ति साबित करनी होगी। बुद्धि-शुद्धि यज्ञ के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र एसडीएम सदर को दिया। शहर के मालवीय रोड स्थित आर्य मंदिर परिसर में आर्य प्रतिनिधियों ने शनिवार को दिन में 11 बजे से बुद्धि-शुद्धि यज्ञ शुरू की।


महामंत्री आचार्य रामज्ञानी आर्य ने कहा कि आज देश की सबसे बड़ी समस्या आतंकवाद और बलात्कार की बढ़ती घटना है। बिहार की तरह उत्तर प्रदेश में भी शराब पर प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने बताया कि महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती ने समाज में विभिन्न बुराइयों, कुरीतियों, पाखंड और शराब के खिलाफ आंदोलन छेड़ा था।
विज्ञापन


इस तरह का आंदोलन आज के दौर में जरूरी है। उपमंत्री गिरिजा त्रिपाठी ने कहा कि शराब से आत्मा और शरीर का नाश होता है। शराब के नशे में व्यक्ति शैतान बन जाता है। सामाजिक कलंक के साथ सरकारी नियमों की अवहेलना करता है।

रामाज्ञा मिश्र ने कहा कि हर कोई चाहता है कि शराब को बंद कराया जाए, लेकिन इसके लिए दृढ इच्छा शक्ति जरुरी है। इस दौरान राजकुमार अग्रवाल, सुधाकर गुप्त, रामप्रीत दुबे, अरविंद आर्य, पूर्वी सिंह, अनूप, रोशन सिंह, संतोष आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें