फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कुशीनगर को हराकर छपरा की टीम ने खिताबी मुकाबले में जगह बनाई

Mon, 19 Jan 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बैतालपुर में फुटबाल प्रतियोगिता में खेल कौशल का प्रदर्शन करते ​खिलाड़ी, फोटो संवाद
विज्ञापन
देवरिया। बैतालपुर नगर पंचायत के पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थित खेल मैदान पर सोमवार को आयोजित हंसराज मणि स्मारक राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बिहार प्रांत के छपरा और कुशीनगर के बीच खेला गया।
विज्ञापन

इस मुकाबले में छपरा की टीम ने शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए कुशीनगर को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई
मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी नेता बांकेलाल यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। दोनों टीमों ने खेल की शुरुआत संतुलित अंदाज में की, लेकिन जल्द ही छपरा की टीम ने दबाव बनाना शुरू कर दिया। पहले हाफ के 24वें मिनट पर छपरा के खिलाड़ी पंकज कुमार ने शानदार मैदानी गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद दोनों टीमों ने गोल करने के प्रयास किए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।
दूसरे हाफ में भी छपरा का दबदबा कायम रहा। खेल के सातवें मिनट पर पंकज कुमार ने एक बार फिर बेहतरीन तालमेल और सटीक निशाने के साथ गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाकर स्कोर 2-0 कर दिया। इसके ठीक आठ मिनट बाद छपरा के ही खिलाड़ी रितेश कुमार सिंह ने आउटर एरिया से मिली गेंद पर नियंत्रण रखते हुए शानदार मैदानी गोल दागा और टीम को 3-0 की बढ़त दिलाई। खेल के अंतिम चरण में रितेश सिंह ने कॉर्नर से आई गेंद को हेडर के जरिए गोलपोस्ट में पहुंचाकर छपरा की 4-0 की शानदार जीत सुनिश्चित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें