फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चेन्नई ने कुशीनगर को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Fri, 02 Jan 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट (देवरिया)। आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज पथरदेवा के खेल परिसर में आयोजित स्व. जवाहर प्रसाद मद्धेशिया स्मारक फुटबॉल महाकुंभ प्रतियोगिता के सातवें दिन शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला चेन्नई रेलवे और कंक्रीट क्लब कुशीनगर के बीच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें चेन्नई रेलवे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कंक्रीट क्लब कुशीनगर को 3–2 गोल से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि रवींद्र किशोर शाही डिग्री कॉलेज पथरदेवा के प्राचार्य डॉ. संजय झा, पूर्व ग्राम प्रधान मेहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच के पहले हाफ में कंक्रीट क्लब कुशीनगर की ओर से 11 नंबर जर्सी में चिरन ने शानदार गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में चेन्नई रेलवे की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। 25 नंबर जर्सी में शिनाज, 26 नंबर जर्सी में सूर्या और 23 नंबर जर्सी में सियास ने एक-एक गोल कर टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। कुशीनगर की टीम ने भी वापसी का प्रयास किया, लेकिन चेन्नई रेलवे की मजबूत रक्षा पंक्ति के आगे सफल नहीं हो सकी।
मैच के निर्णायक की भूमिका महिपाल थापा, शिवम कन्याल व अमित वैद्य ने निभाई, जबकि कमेंट्री अंगद नाथ तिवारी एवं मान सिंह ने की। आयोजन समिति के अजय मद्धेशिया ने अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रमोद मद्धेशिया, असरार अहमद, इरशाद अहमद, मोहम्मद फतेह, विजय मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल आसनसोल रेलवे और यूनाइटेड क्लब सिवान के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें