फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खुखुंदू में मां दुर्गा की हंसमुख मूर्ति बनी आकर्षण का केंद्र

Sun, 18 Oct 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। मां दुर्गा की हंसमुख मूर्ति श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से लाई गई इस मूर्ति के दर्शन के लिए दूर-दराज से लोग पहुंच रहे हैं। पंडाल में प्रवेश करते ही श्रद्धालु मां की तस्वीर और वीडियो बनाने में जुट जा रहे हैं। मूर्ति को लाने में करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन

कस्बे में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोड़ के पास त्रिमूर्ति स्टार क्लब की ओर से मूर्ति स्थापित की गई है। आयोजक डेविड और सद्दाम ने बताया कि दिसंबर 2025 में मूर्तिकार पवन कुमार प्रजापति को 21 हजार रुपये अग्रिम देकर मूर्ति की बुकिंग कराई गई थी। मूर्ति की कीमत 1.20 लाख रुपये और उसे खुखुंदू लाने का खर्च 30 हजार रुपये आया। नवरात्र के पहले दिन से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
आयोजकों के अनुसार, विसर्जन के लिए प्रयागराज से मां काली और भोलेशंकर की झांकी भी बुलाई गई है। इसके लिए 60 हजार रुपये में कलाकारों की बुकिंग हुई है। रविवार को गरबा का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें