फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडी की जांच में मिला गबन, डीडीओ ने दी क्लीन चीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडी की जांच में मिला गबन, डीडीओ ने दी क्लीन चिट
विज्ञापन

बरहज ब्लॉक के गौरा कटइलवा गांव का मामला, ग्रामसभा में शौचालय, बाउंड्रीवाल निर्माण में शिकायत
चंदे के पैसे से कराए निर्माण पर सरकारी भुगतान का है आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बरहज ब्लॉक के गौरा कटइलवा ग्रामसभा स्थित सोनावें प्राथमिक विद्यालय परिसर में कराया गया निर्माण कार्य पहेली बनकर रह गया है। स्थानीय मंदिर के महंत की शिकायत पर पीडी ने जांच की तो ढाई लाख का गबन सामने आया। पूर्व और वर्तमान सेक्रेट्री के साथ ग्राम प्रधान गबन के दोषी मिले। इसी मामले की जब दोबारा डीडीओ ने जांच की तो सेक्रेट्री व ग्राम प्रधान को क्लीन चिट दे दी है। उनके अनुसार विद्यालय प्रांगण में हुए शौचालय व बाउंड्रीवाल का निर्माण ग्राम पंचायत की ओर से कराया गया है।
विज्ञापन

सोनावें मंदिर के महंत ठाकुर पांडेय का दावा है कि विद्यालय में शौचालय व बाउंड्रीवाल का निर्माण उन्होंने लोगों से मिले चंदे के पैसे से कराया है। इसी कार्य को दिखाकर ग्राम प्रधान व सेक्रेट्री ने फर्जी तरीके से लाखों रुपये का भुगतान करा लिया है। इसकी शिकायत उन्होंने सितंबर 2018 में डीएम से की थी। डीएम ने जांच की जिम्मेदारी पीडी को सौंपी। सचिव की ओर से साक्ष्य के तौर पर दिए गए अभिलेख में विरोधाभास मिला। जांच में बाउंड्रीवाल का निर्माण भी पुराना मिला, जबकि ग्राम पंचायत के सारे मस्टररोल और बाउचर वर्ष 2018 में जारी किए गए हैं। विद्यालय के शिक्षकों, राजगीर व मजदूरों के बयान आदि को आधार मानते हुए पीडी ने सेक्रेट्री व ग्राम प्रधान को दो लाख 59 हजार सात सौ रुपये के गबन का दोषी माना। मामले की जांच आख्या उन्होंने 11 अक्तूबर 2018 को ही सीडीओ को सौंप दी। ग्राम प्रधान व सेक्रेट्री की आपत्ति के बाद जांच में पहुंचे डीडीओ ने आरोपियों को क्लीन चिट दे दी है। इस संबंध में सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि गौरा कटइलवा मामले में पीडी व डीडीओ की जांच रिपोर्ट एकदम भिन्न मिली है। इसकी जांच अब एडीएम प्रशासन को सौंप दी गई है। एक सप्ताह में उनकी जांच आख्या आ जाएगी। गबन का मामला सामने आने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें