फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा लाख लेकर जालसाज ने थमा दिया टूरिस्ट वीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सवा लाख लेकर थमा दिया टूरिस्ट वीजा
विज्ञापन

रुपये मांगने पर कर रहा आनाकानी, पुलिस से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। सवा लाख रुपये लेकर एक व्यक्ति ने युवक को टूरिस्ट वीजा थमा दिया। मुंबई में उसने विदेश भेजने के नाम पर फर्जी मेडिकल भी करा दिया। रुपये वापस मांगने पर अब आनाकानी कर रहा है।
विज्ञापन

भटनी थानाक्षेत्र के मिश्रौली दीक्षित गांव निवासी अक्षय लाल विदेश जाकर घर की माली हालत सुधारने का फैसला किया। इस दौरान उसकी मुलाकात रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति से हो गई। उसने सवा लाख रुपये में कुवैत भेजने और 40 हजार रुपये हर महीने तनख्वाह मिलने की बात कही। झांसे में आकर अच्छेलाल ने उस व्यक्ति को सवा लाख रुपये दे दिए। कुछ दिनों बाद जालसाज उसे मुंबई ले गया और फर्जी मेडिकल कराकर उसे टूरिस्ट वीजा थमा दिया। ऑनलाइन तहकीकात करने पर वीजा टूरिस्ट का निकला। इसके बाद अच्छेलाल उसके घर पहुंचा और अपने रुपये वापस मांगे। उसने दो-तीन दिनों बाद रुपये देने के लिए बुलाया निर्धारित दिन को जब पीड़ित रुपये वापस लेने पहुंचा तो वह घर से भाग गया। आरोपी के पिता ने खाते में रुपये नहीं होते हुए भी पांच हजार का चेक दे दिया। चेक बाउंस होने के बाद पीड़ित को जालसाजी समझ में आ गई। सोमवार को पीड़ित ने रामपुर कारखाना थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी जयंत सिंह ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें